फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एमडीएम की दाल में शामिल करें हरी सब्जियां, पौष्टिकता पर जोर

विज्ञापन
फोटो-12-भोजन की गुणवत्ता जांचते मंडलीय समन्वयक एमडीएम। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता और पौष्टिकता जांचने के लिए मंडलीय समन्वयक ने बृहस्पतिवार को सात विद्यालयों का निरीक्षण किया। कई विद्यालयों में विद्यार्थियों की कम संख्या मिलने पर उन्होंने प्रधानाध्यापकों और प्रभारियों को उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल के मंडलीय समन्वयक एमडीएम सुनीत कुमार पांडेय मलवां विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय सौरा पहुंचे। यहां बच्चों के लिए दाल-रोटी बनाई गई थी और बच्चे टिन शेड के नीचे भोजन करने के लिए एकत्र हो रहे थे। भोजन की गुणवत्ता परखने के बाद उन्होंने दाल में नियमित रूप से पत्तेदार सब्जियां शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को पौष्टिक भोजन मिल सके।
उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय मलवां प्रथम, प्राथमिक विद्यालय मलवां, प्राथमिक विद्यालय बेहटा, प्राथमिक विद्यालय चक अलियाबाद, कंपोजिट विद्यालय कुंवरपुर और तेलियानी के सराय शहजादा स्थित विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकांश विद्यालयों में छात्र संख्या कम मिलने पर उन्होंने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया। निर्देश दिए कि मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार तैयार किया जाए। बच्चों को भोजन परोसने से पहले प्रधानाध्यापक, प्रभारी या किसी अन्य शिक्षक को उसे चखकर गुणवत्ता की जांच करनी होगी। निरीक्षण के दौरान डीसी एमडीएम आशीष दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें