फोटो-07-सहकारी समिति गाजीपुर के बाहर खड़े किसान। संवाद
गाजीपुर। बहुआ ब्लॉक क्षेत्र की सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को नहीं मिल पा रही है। वेतन संबंधी मांगों को लेकर समितियों के सचिवों के लखनऊ में धरने में शामिल होने के कारण बृहस्पतिवार को खाद की बिक्री पूरी तरह प्रभावित रही। समितियों पर पहुंचे किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इन दिनों आलू और लाही की बोआई के लिए किसानों को डीएपी और यूरिया जैसे उर्वरकों की तत्काल आवश्यकता है। समय पर खाद न मिलने से उनकी परेशानी काफी बढ़ गई है। सहकारी समिति गाजीपुर के सहायक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सचिव शैलेंद्र सिंह वेतन संबंधी मांगों को लेकर लखनऊ में धरने पर गए हैं। खेती के इस महत्वपूर्ण समय में खाद की अनुपलब्धता से किसान अत्यधिक चिंतित हैं।
फोटो-07-सहकारी समिति गाजीपुर के बाहर खड़े किसान। संवाद