फतेहपुर। इंस्पेक्टर से लेकर सिपाहियों की कार्यशैली में शिकायतें मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने हरिहरगंज चौकी प्रभारी समेत 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। 55 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव भी किया है।
एसपी ने शहर के हरिहरगंज चौकी में प्रभारी धीरज जायसवाल, महिला थाने के दरोगा सतीश कुमार मिश्रा, धाता थाने के दरोगा जितेंद्र कुमार को लाइन हाजिर किया है।
राधानगर थाने में हेड कांस्टेबल ओम तिवारी, गोपनीय कार्यालय में तैनात रामबाबू कोटार्य, कल्यानपुर थाने में तैनात संजय यादव को लाइन हाजिर किया गया।
राधानगर थाने में तैनात कांस्टेबल अजय कुमार, किशनपुर थाने से आशीष कुमार पाल, कल्यानपुर थाने से पंकज कुमार, खागा से विवेक शुक्ला, शहर कोतवाली से अतुल कुमार परिहार को लाइन हाजिर किया गया है।
सीओ खागा कार्यालय से कांस्टेबल कृष्ण कुमार को सीओ बिंदकी कार्यालय, सीओ बिंदकी कार्यालय से विवेक कुमार को सीओ खागा कार्यालय, पुलिस लाइन से शुभम सिंह कोतवाली खागा, हेड कांस्टेबल भाईलाल को थाना गाजीपुर,कांस्टेबल अमित कुमार दुबे को थाना राधानगर भेजा गया है।
धाता थाने से अजय कुमार को पैरोकार न्यायालय हथगाम, पुलिस लाइन से विकास कुमार को सीसीटीएनएस बकेवर, जहानाबाद थाने से हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह को थाना कल्यानपुर, कल्यानपुर थाने से हेड कांस्टेबल संजय कुमार यादव को जहानाबाद थाने भेजा गया है।
छह निरीक्षकों और 29 उपनिरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र
इंस्पेक्टर सुरजीत कुमार को इंस्पेक्टर क्राइम थाना चांदपुर से थाना थरियांव, इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौर्या को अपराध शाखा से इंस्पेक्टर क्राइम थाना हथगाम, इंस्पेक्टर योगेश कुमार चतुर्वेदी को अपराध शाखा से इंस्पेक्टर क्राइम मलवां थाना, इंस्पेक्टर महेश चंद्र को अपराध शाखा से इंस्पेक्टर क्राइम थाना कल्यानपुर, इंस्पेक्टर आजाद सिंह तोमर को अपराध शाखा से प्रभारी आईजीआरएस सेल और इंस्पेक्टर जयशंकर तिवारी को प्रभारी आईजीआरएस सेल से शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है। वहीं बिंदकी कोतवाली के जोनिहा चौकी प्रभारी प्रवीण यादव को किशनपुर के चंदापुर नरौली चौकी, खजुहा चौकी प्रभारी रोहित कुमार को राधानगर चौकी समेत 29 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया गया है।