फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गुजरात में ससुरालियों ने बहू को पुत्री संग पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी न होने ससुरालियों ने बहू को पीटकर घर से निकाल दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर निवासी कल्लू की पुत्री साफिया बेगम का निकाह 20 नवंबर 2020 को गुजरात प्रांत अहमदाबाद के बापूनगर थाने के रखियाल सुंदरम नगर गरीब मस्जिद निवासी नावेद खान उर्फ पठान नावेद अंजुम के साथ हुई थी।
साफिया ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद ही पति नावेद खान, जेठ पठान वसीम खान, देवर पठान वकार खान, पठान फरदीन खान, ससुर इफ्तेखार खान, सास कौशरजहां दहेज में दो लाख रुपये और जेवर की मांग कर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

चार अक्तूबर 2021 को पुत्री उत्फा खान पैदा हुई। 22 नवंबर 2021 को मायके के लोग उसे देखने पहुंचे। यहां ससुरालियों ने दहेज की मांग की और उसे पीटकर मायके वालों के साथ घर से निकाल दिया। पति तीन नवंबर 2025 को परिजन के साथ घर अल्लीपुर आए।
यहां भी दहेज की मांग की और दूसरी शादी करने की धमकी देकर चले गए। पुलिस के सुनवाई न करने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें