फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चला अभियान, एसपी ने किया निरीक्षण

Fri, 11 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा के आदेश पर गुरुवार को शहर पुलिस ने हेलमेट को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने लोगों को जागरूक कर सख्त निर्देश  दिए कि हेलमेट लगाकर ही चलें।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सिटी वंदना सिंह, शहर कोतवाल आरके पांडेय ने दोपहर एक बजे से तीन बजे तक हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया। एसपी दोपहर के दो बजे बजे कार्यालय से निरीक्षण पर निकले।

उन्हें राधानगर चौराहे पर चौकी इंचार्ज कमलेश पाल सड़क पर वाहनों की चेकिंग करते दिखे। इसके बाद ज्वालागंज में एक ओर यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह और उनकी टीम अभियान चलाए रही।
विज्ञापन


वहीं बस अड्डे के पास कोतवाल आरके पांडेय अभियान चलाते दिखे। बाकरगंज, आबूनगर, जेल चौकी के इंचार्ज भी बाइक सवारों को हेलमेट के लिए जागरूक करते और कार्रवाई करते दिखे।
विज्ञापन


शहर पुलिस ने हेलमेट न होने पर 20 बाइक सवारों का चालान किया और 24 सौ रुपये का जुर्माना वसूला है। इस क्रम में चार बाइक सीज भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें