फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न चालान न जुर्माना बस हेलमेट खरीदो

Fri, 11 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटनाओं में बढ़ रहे मौतों के ग्राफ पर अंकुश लगाने के  लिए यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने गुरुवार को एक पहल की। बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों से फर्राटा भरने वालों को रोका, समझाया और चालान काटने की बजाय उन्हें हेलमेट खरीदवाकर पहनाया। इसका फायदा यह हो रहा है कि बाइक सवार को चालान और जुर्माने के झंझट से जहां मुक्ति मिल रही है वहीं उसके पास हेलमेट भी हो जाता है।
विज्ञापन


वैसे बाइक सवारों का हेलमेट न लगाना आम बात है। इससे कभी न कभी उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है। नतीजतन क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक में हर दिन एक युवक की हादसे में मौत होती है।

हादसे में मरने वालों में अधिकांश बाइक सवार होते हैं। ‘हेलमेट लगाएं जीवन बचाएं’ के तहत चलाए जा रहे अमर उजाला के अभियान से पुलिस प्रशासन भी जुड़ गया है।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने जीवन रक्षा के संदेश को आगे बढ़ाते हुए बाइक सवारों को हेलमेट खरीदवाने पर जोर दिया है। उनका कहना है कि चालान और जुर्माने की कार्रवाई को बाइक सवार भूल जाते हैं।

वहीं हेलमेट दिलाने की कार्रवाई से उसके पास तुरंत हेलमेट हो जाता है। बाइक सवार को यह भी हिदायत दी जाती है कि अगर वह दोबारा हेलमेट पहने नहीं मिला तो फिर से हेलमेट खरीदना पड़ सकता है। बाइक सवार को उसके  जीवन सुरक्षा के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें