नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अमर उजाला फाउंडेशन और फतेहपुर विकास मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगा। शिविर में 16 महादानियों ने रक्तदान किया। पहले रक्तदाता के रूप में कानपुर के कल्याणपुर कला के सर्वेश यादव रहे।
शाम चार बजे तक चले दूसरों के काम आने के अभियान में उम्र बाधा न बन सकी। सदर विधायक विक्रम सिंह ने रक्तदान शिविर का उद्धाटन किया और फिर रक्तदान किया।
भाजपा विधायक ने कहा कि जिंदगी का असल मजा दूसरों के काम आने पर है। अमर उजाला फाउंडेशन ने साल भर पहले से जो अभियान छेड़ा है उसमें वह सदैव साथ रहेंगे।
उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने नारा दिया था, ‘तुम मुझे खून दो, मै तुम्हें आजादी दूंगा’। आजादी मिल गई, लेकिन खून देकर दूसरों की जिंदगी बचाने का सिलसिला जारी रहना चाहिए।
ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. अल्का शर्मा ने रक्तदाताओं का शुक्रिया अदा किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, राम प्रकाश गुप्ता, धनंजय द्विवेदी, चेतन धवन, मनोज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
सर्वेश यादव, कल्याणपुर कला। इंद्रसेन पटेल, सभासद, आबूनगर। प्रसून तिवारी, सिविल लाइंस। शिवांशु शुक्ला, आवास विकास कालोनी। प्रदीप कुमार, भरसवां, मलवां। अनुज कुमार, उम्मेदपुर, दमापुर। शशेंद्र सिंह, मुचवापुर। दयाराम पटेल, हरदौली,बिंदकी। शिव प्रसाद अगिभनहोत्री, जयरामनगर। प्रमोद पांडेय, गौतमनगर। शारदा तिवारी, देवीगंज। राजा सिंह कक्षवाह, खटौली, फतेहपुर। अशोक कुमार अवस्थी, मिलापकोठी। आनंदमान सिंह, रानी कालोनी। अभिषेक शुक्ला, सिविल लाइंस। विक्रम सिंह, सदर विधायक।