फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की विदेश यात्रा लोकतंत्र में नया अध्याय

Mon, 28 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता जगदंबिका पाल ने कहा है कि लोकसभा सदन में कांग्रेेस के चलते एक नहीं पूरे 18 विधेयक अटके पड़े हैं। जीएसटी(गुड्स सर्विस टैक्स) बिल पास होने से पांच तरह के टैक्स खत्म हो जाएंगे। हमारा मुल्क जीएसटी में चीन को पछाड़ कर नंबर वन हो सकता है। कांग्रेस पता नहीं किस लाभ के चक्कर में इसे रोक रही है। वह तो मोदी की विदेश यात्रा पर भी सवाल खड़क कर रही है जबकि विश्वस्तर पर इसे लोकतंत्र का नया अध्याय माना जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा से राज्यसभा सांसद जगदंबिका पाल रविवार को फतेहपुर में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में आए थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री की लाहौर यात्रा पर नाज किया।

गर्व से बोले कि हमारे प्रधानमंत्री ने वह कर दिखाया जो अरसे से नहीं हुआ। इस यात्रा को सारा जहां सराह रहा है। ऐसा मान कर चला जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में अड़ंगा बनी बर्फ इससे पिघलेगी। 15 जनवरी को दोनों मुल्कों के बीच होने वाली वार्ता इसकी ताकीद करने को काफी है।
विज्ञापन


कांग्रेस मोदी यात्रा पर अनर्गल राग अलाप रही है। राहुल गांधी का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि वही बताएं पड़ोसी मुल्क से किस तरह की मित्रता रखनी चाहिए। लोकसभा में लंबित जीएसटी बिल को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि सत्ता में रहते हुए जो अच्छा लग रहा था, वह आज खराब कैसे हो गया।

विधयेक पर रुकावट पैदा करना देश की जनता के हित को रोकने जैसा है। सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में अच्छा और सही काम करने वाले का तबादला हो जाता है।

जिस प्रकार से प्रदेश सरकार जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें झटकने की जुगत कर रही है। उस पर रोक लगनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि जनता खुद अपने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख का चुनाव करे। इससे पारदर्शिता रहेगा और धनबल-बाहुबल परास्त होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें