फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चौराहे पर संचालित अवैध स्टैंड, अराजकता से राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

औंग। अवैध स्टैंडों के खिलाफ शासन का फरमान बेअसर है। कुछ दिन सख्ती के बाद अभियान सुस्त होने से औंग के प्रमुख चौराहों पर चालकों की अराजकता फिर से शुरू हो गई है। स्टैंडों के ठेकेदार अपने हिसाब से अवैध स्टैंड अभी भी चला रहे हैं।
कस्बे के कानपुर रोड, फतेहपुर रोड, जहानाबाद रोड पर वर्षों से अवैध स्टैंड संचालित हैं। कस्बे में फ्लाईओवर के सर्विस रोड पर भारी वाहनों का दबाव रहता है। चौराहे से होकर छह विद्यालयों के छात्र-छात्राएं कॉलेज आते जाते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का भी इसी मार्ग से आवागमन होता है। बावजूद डग्गामारी पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस ने रोड से सभी अवैध स्टैंड हटा दिए थे। दोबारा स्टैंड न संचालित करने की चेतावनी भी दी गई थी। कुछ दिन तक जनता को अराजकता से निजात मिली, लेकिन अब चौराहों पर अवैध स्टैंड फिर चालू हो चुके हैं। सुबह से ही बीच सड़क पर वैन, आटो, मैजिक खड़ा कर सवारियां भरी जाती हैं। आड़ा तिरछा वाहन खड़ा करने से रोडवेज बसें सर्विस लेन से मुश्किल से निकल पाती हैं। मजबूरन यात्रियों को वैन, मैजिक, ऑटो में बैठकर यात्रा करनी पड़ती है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि स्टैंडों की जानकारी नहीं है। निगरानी कर अवैध स्टैंडों के संचालन पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें