फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन करोड़ से होगा गांवों की 20 सड़कों का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में तीन करोड़ रुपये से गांवों के 20 मार्गों का कायाकल्प होगा। विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी किए हैं। जल्द ही सभी मार्गों का मरम्मतीकरण शुरू होगा।
विज्ञापन

लोनिवि ने पिछले साल मलवां, खजुहा और अमौली ब्लॉक के 20 जर्जर मार्गों का कायाकल्प कराने के लिए कार्ययोजना बना कर शासन को भेजी थी। शासन ने 3.22 करोड़ रुपये स्वीकृत कर सभी मार्गों का मरम्मत कराने का आदेश दिया। इससे मलवां ब्लॉक के अमौरा से बसौनापुर मार्ग, शिवराजपुर-धरमपुर मार्ग, मलवां रेलवे फीडर से डगरैया मार्ग, बिंदकी गुनीर से जैतीखेड़ा मार्ग और जीटी रोड से गुगौली के चमारनपुरवा मार्ग का निर्माण होगा।
वहीं, खजुहा ब्लॉक के कहिंजरा से बरमपुर मार्ग, गोविंदपुर बिलारी मार्ग, सठिगवां-चांदपुर से मकंदीपुर मार्ग, गुड्डनपुर से खजुहा अमौली मार्ग, अमौली-बरीपाल मार्ग, हरिजनपुर मार्ग और चतनपुर से देवचली मार्ग का मरम्मतीकरण होगा। अमौली ब्लॉक के गांगपुर संपर्क मार्ग, जहानाबाद गढ़ी से जद्दूपुर मार्ग, रुसिया-कमासिन मार्ग, लहुरी सरायं से तारापुर मार्ग, रामपुर-कुर्मी मार्ग, चांदपुर लहुरीमऊ से दपसौरा मार्ग, जीटी रोड से सिकरोढ़ी मार्ग, भगवंतपुर से दहेली संपर्क मार्ग का कायाकल्प होगा। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें