फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: निर्माणाधीन गेस्ट हाउस डकैती कांड में आईजी ने टीमों से जानी प्रगति

Mon, 27 May 2024 02:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में तीन लोगों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात के खुलासे के लिए गठित टीमों से आईजी प्रयागराज ने प्रगति जानी है। आईजी ने टीमों को डकैती से जुड़ी हर सूचना देने का निर्देश दिया है। टीमों को प्रतिदिन के काम की जानकारी भी देनी होगी। घटनास्थल की छानबीन कर पीड़ितों से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के केसरिया बाग भट्ठे के पास कल्पना देवी की भूमि पर गेस्ट हाउस बन रहा है। कल्पना देवी के बकेवर थाने रामपुर निवासी मामा रामनरेश उर्फ कल्लू, हरदोई जिला कोतवाली देहात मंगोलापुर का ठेकेदार रोहित सिंह और साथी मजदूर प्रेम कुमार को डीसीएम सवार करीब 10 से 12 बदमाश 23 मई की रात बंधक बनाकर 60 क्विंटल सरिया, आठ हजार रुपये लूट ले गए थे। सीमा विवाद के बाद बिंदकी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था।



बदमाशों की संख्या अधिक होने की वजह से मामला डकैती का बनता था। किरकिरी के बाद पुलिस ने डकैती में मामला तरमीम किया। रविवार को प्रयागराज से आईजी प्रेम गौतम डकैती के घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ एसपी उदय शंकर सिंह, एएसपी विजय शंकर मिश्र, सीओ सुशील दुबे मौजूद रहे। उन्होंने करीब आधे घंटे तक निरीक्षण किया और पीड़ितों से पूछताछ की। इसके बाद बिंदकी कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में एसपी उदयशंकर सिंह, एएसपी विजय शंकर मिश्रा व गठित टीम में शामिल एसओजी प्रभारी, इंटेलीजेंस विंग प्रभारी, कोतवाल बिंदकी, थानाध्यक्ष बकेवर से प्रगति रिपोर्ट जानी। उन्हें कई बिंदुओं पर काम करने के निर्देश दिए। घटना के संबंध में प्रतिदिन रिपोर्टिंग की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें