फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कोख में जीवन दिया तो दुनिया में आते ही क्यों विदा किया मां

विज्ञापन
फोटो-08-घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
किशनपुर/विजयीपुर (फतेहपुर)। मां...मैं आपकी कोख में पूरे नौ माह रही। इन नौ महीनों में आपने मुझसे सुख-दुख की बातें भी कीं। जब मैं दुनिया में आई तो सबसे पहले आपको देखने की चाहत हुई मां। आंखें खोली तो खुद को रामगंगा नहर के पास झाड़ियों में पड़ा पाया। मैं बिल्कुल डरी नहीं मां। बस आपसे मिलने के लिए रोई और तड़पी भी। मुझे लगा आप जरूर आओगी क्योंकि आपने मुझे कोख में स्थान देकर जिंदगी दी थी। जब आप नहीं आईं तो भगवान ने मुझे अपने घर बुला लिया। कुछ ऐसी ही बातें उस नवजात बच्ची ने मां से जरूर कही होंगी जिसका शव नदी किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विजयीपुर चौकी अंतर्गत निचली रामगंगा नहर के पास झाड़ी में काली पॉलिथीन में लिपटी एक नवजात बच्ची का शव कूड़े के ढेर में पड़ा मिला। पॉलिथीन को कुत्ते खींच रहे थे। तभी एक ग्रामीण की नजर पॉलिथीन पर पड़ी। आसपास अस्पताल का कचरा पड़ा मिला। इस पर ग्रामीण ने पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीण ने कुत्तों को खदेड़ा। पहाड़पुर चौकी प्रभारी विजय बहादुर सिंह पहुंचे और पूछताछ की। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि बच्ची पूरी तरह विकसित थी। प्रथम दृष्टया शनिवार रात प्रसव हुआ होगा। तीन दिन बाद पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

नाल में बंधा टेप बता रहा सुरक्षित प्रसव कराया गया
विजयीपुर कस्बे में कई अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। कार्रवाई और नियमित जांच न होने से संचालक बेखौफ हैं। यहां गर्भपात आम बात हो गई। इसके लिए मोटी रकम वसूली जाती है। नवजात बच्ची की नाल में एक बैंड लगा है। बैंड प्रसव दौरान इस्तेमाल किया गया है। चर्चा है कि इस बैंड का इस्तेमाल एक क्षेत्रीय नर्सिंग होम में होता है। बच्ची का प्रसव प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों ने किया है।
विज्ञापन



सात फरवरी को हाईवे किनारे से मिला नवजात बच्ची का शव

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थरियांव थाने के सामने सात फरवरी को भी एक नवजात बच्ची का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण की पुष्टि नहीं सकी। इसके बाद पुलिस ने भी मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

फोटो-08-घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें