फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार कारोबारी ससुर-दामाद की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के सिंघुतारा गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर ट्रैक्टर और कार में टक्कर हो गई। इससे कार छह फीट गहरी खंती में चली गई। कार के दोनों एयरबैग खुल गए। ग्रामीणों ने कार में फंसे ससुर, दामाद और किशोर को शीशा तोड़कर बाहर निकला। अस्पताल में डॉक्टर ससुर और दामाद को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में किशोर का इलाज जारी है। ट्रैक्टर चालक को छोड़ने का आरोप लगाकर परिजन ने पुलिस से हाथापाई कर हंगामा किया।

पंजाब प्रांत के लुधियाना जिला सेमराला ताजपुर टिंडा रोड गली निवासी सतीश कुमार उर्फ सोनू शर्मा (28) और ससुर राजकुमार शर्मा (47) दो फरवरी को रिश्तेदारी में बरात में शामिल होने आए थे। सतीश कपड़ा कारोबारी और राजकुमार की कपड़े की फैक्टरी है।
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि सतीश की बुआ गुड़िया की असोथर थाने के जरौली गांव में ससुराल है। उनके बेटे दीपक की बरात बृहस्पतिवार को चित्रकूट जानी थी। घर से दोपहर करीब 11 बजे सतीश, राजकुमार और राजकुमार का पुत्र मोहित (14) के साथ कार असोथर बाजार शादी का सामान लेने जा रहे थे।



सिंघुतारा गांव के पास असोथर की ओर से आ रहे 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने सामने से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आ रही कार में टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। ग्रामीणों ने घायलों को शीशे तोड़कर बाहर निकला। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जेसीबी के जरिये दोनों ट्रैक्टर और कार को किनारे किया गया।

एंबुलेंस से पुलिस ने तीनों को सीएचसी भेजा। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। यहां परिजन ने आरोप लगाया है कि ट्रैक्टर चालक को पकड़ने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। इस बात पर चौकी प्रभारी अंकित सिंह, दरोगा राधेमोहन श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिस कर्मियों से परिजन भिड़ गए। हंगामा करते हुए वीडियो बनाने वालों से छीना झपटी की। कुछ लोगों ने गुस्से में पुलिस कर्मियों से हाथापाई की।



थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर समेत आसपास चौकियों का फोर्स पहुंचा। कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजन को शांत किया। सीएचसी में डॉक्टर ने राजकुमार और जिला अस्पताल में सतीश को मृत घोषित किया गया। घायल मोहित को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सतीश की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। भीड़ के बीच घायलों को पुलिस संभाल रही थी। तभी चालक भाग निकला है। परिजन हादसे की जानकारी पर आपा खो बैठे थे। इसी वजह से पुलिस नोकझोंक कर रहे थे। कुछ लोगों से वीडियो बनाने को लेकर भी विवाद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें