फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनवाना तो दूर, जनाब गड्ढे ही भरवा दीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर की ज्यादातर मुख्य सड़कें बदहाल हैं। हर दस कदम पर गड्ढे ने लोगों को परेशान कर दिया है। दोपहिया वाहनों का निकालना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोग अब गड्ढे ही भरवा देने की गुहार लगा रहे हैं। इससे सड़क कम से कम चलने लायक तो हो जाएगी। नगर पालिका परिषद के इस ओर ध्यान न देने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की सभी सड़कों की हालत खस्ता है। वर्तमान समय में शहर की एक भी सड़क गड्ढामुक्त नहीं है। कुछ सड़कें तो बारिश में और बदहाल हो जातीं हैं। वर्मा चौराहे से चौक रोड का डामरीकरण पूरी तरह से गायब है। पीलू तले चौराहे से पत्थरकटा चौराहे तक सड़क की हालत देखते ही बन रही है। पूरी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। शादीपुर चौराहे से नासिरपीर से अवंतीबाई चौराहे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। तांबेश्वर चौराहे के समीप गड्ढा जानलेवा हो रहा है। खास बात तो यह है कि कचहरी के सामने जहां से प्रशासनिक और विकास विभाग के अधिकारियों का दिन भर आना जाना रहता है। इसके बावजूद अधिकारियों की नजर सड़कों की दुर्दशा पर नहीं पड़ रही है। यह सड़कें तो बानगी हैं। शहर की एक भी सड़क ऐसी नहीं है, जिसमें गड्ढों से बचकर कोई वाहन सवार निकल जाए। नगर पालिका सड़कों का निर्माण कराना तो दूर अगर गड्ढों की पैचिंग करा दे तो लोगों को खासी राहत मिल सकती है।
कोट
नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता निर्माण अमित जायसवाल का कहना है कि शहर की सड़कों की मरम्मत की प्रक्रिया चल रही है। ई-टेंडरिंग व्यवस्था पूर्ण करने में थोड़ा समय तो लगता ही है। नए साल के पहले सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें