खखरेरू। दरियामऊ गांव के पास रविवार शाम आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई। पत्नी और बेटा घायल हो गए। बाइक सवार दूसरा युवक भी घायल हो गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के भदौंहा गांव निवासी रमेश (40) बाइक में पत्नी फुल्लन (35) और बेटे अंशु (5) को लेकर गोरसंडी गांव से रविवार शाम को घर लौट रहा था। दरियामऊ गांव के पास सामने से राजपुर की ओर से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और बेटा जख्मी हो गए। दूसरी बाइक में सवार युवक भी जख्मी हो गया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी विद्याप्रकाश सिंह ने बताया कि घायल दूसरे बाइक सवार की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।