फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सऊदी अरब से पति ने फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सऊदी अरब में रह रहे पति ने फोन पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। एसपी के आदेश पर बिंदकी कोतवाली पुलिस ने चार ससुरालियों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रारी बुजुर्ग गांव निवासी नाहिदा खातून ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह बरेठी गांव निवासी अता हुसैन के पुत्र अहमद हुसैन के साथ दो दिसंबर 2018 को हुआ था। निकाह के बाद पति अहमद हुसैन, जेठ लियाकत हुसैन, फिदा हुसैन और जेठानी नाजमीन ने दहेज में सात लाख रुपये की मांग की। दहेज न देने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
पीड़िता का आरोप है कि दो जनवरी को उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पेट में चोट लगने से गर्भपात हो गया। 14 फरवरी 2026 को पति अहमद हुसैन ने सऊदी अरब से फोन पर तीन तलाक दे दिया। कोतवाल प्रमोद कुमार राव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें