फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शादी के 13 दिन बाद सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

Sun, 24 Mar 2024 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- होली का त्योहार मनाने ससुराल जा रह था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हुसैनगंज (फतेहपुर)। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सैंबसी गांव के बृजेश लोधी (23) रविवार रात पत्नी रमपतिया को बाइक से लेकर ससुराल मान सिंह का पुरवा जा रहा था। बाइक सवार जगन का पुरवा के पास पहुंचे। सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई। बृजेश की शादी 11 मार्च को हुई थी। शादी के बाद पहली होली के त्योहार में पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें