खजुहा विकास खंड के कस्बा जाफरगंज में सोमवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का कानपुर से आए डा. आरसी गुप्ता ने उद्घाटन किया। शिविर में कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र से आए मरीजों की काफी भीड़ रही।
सारा नर्सिंग होम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कस्बा जाफरगंज, गांव खोटिला, सिजौली, सहमसी, बिंदौर, घटमाखेड़ा, बसंतखेड़ा, बारा, ककोरा, हबीबपुर, मंसूरपुर, गहरूखेड़ा सहित बांदा यमुना पार बांदा जनपद के गांव से आए पेट दर्द, चेस्ट, सुगर, हार्निया, बवासीर, पित्त, पथरी के अलावा स्त्री रोग से पीड़ित मरीजों की लाइन लगी रही।
इन मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर इलाहाबाद से आए डा. सुरेश माथुर, डा. एसके मिश्रा, डा. सौरभ गुप्ता, डा. पीएन द्विवेदी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. ज्योति द्विवेदी, डा. संजय सिंह, डा. महबूब खान आदि ने बारी-बारी से परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दीं।
आयोजक डा. एसएस हासमी ने कहा कि यमुना तटवर्ती तिरहार क्षेत्र में कोई अच्छा अस्पताल न होने से गरीबों को झोलाछाप डाक्टरों के शोषण का शिकार होना पड़ता है।