फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन से चिपक कर किशोरी की मौत

Wed, 11 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पेड़ से गुजरी हाईटेंशन लाइन - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
आम तोड़ते वक्त पेड़ के बीच से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार समेत गांव में गम का माहौल है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किशोरी का शव हादसा स्थल पर ही दफना दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव के जयराम के पिता महादेव गांव के बाहर पान मसाले की गुमटी रखे हैं। जयराम के तीन बेटी और दो बेटे हैं। मंगलवार की दोपहर एक बजे जयराम की दूसरे नंबर की बेटी शोभा (15) साइकिल से अपने बाबा को दुकान में खाने का टिफिन देने गई थी।

दुकान से लौटते वक्त शोभा आम तोड़ने के लिए एक पेड़ के पास रुकी और साइकिल स्टैंड पर लगाकर कैरियर के जरिए डाल पकड़ कर पेड़ पर चढ़ गई। बताते हैं वह जिस पेड़ पर चढ़ी थी, उसी के बीच से होकर पलिया फीडर की 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजरी है। शोभा का हाथ आम तोड़ने के दौरान लाइन की चपेट में आ गया जिससे वह चिपक गई।
विज्ञापन


यह नजारा देखकर आसापास मौजूद लोग दौड़ पड़े। परिवार वाले हादसे की खबर सुनकर घटनास्थल पर भाग कर आए। उनके पीछे गांव वालों का भी मजमा दौड़ता दिखाई दिया। मृतका शोभा के शव का बजाय पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों ने उसी पेड़ के नीचे उसका शव दफना दिया, जिसके बीच से गई लाइन से वह चिपकी थी। उधर, हथगाम एसओ संजय सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें