फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पेड़ गिरने से एचटी लाइन टूटी, 150 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। बडनपुर चौराहे के पास वन विभाग की ओर से कराई जा रही पेड़ों की कटान के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक पेड़ 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे लाइन टूट गई और गाजीपुर और असोथर विद्युत उपकेंद्रों से आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते करीब 150 गांवों की लगभग दो लाख आबादी बिजली संकट से जूझ रही है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। अधिकांश गांवों में बिजली आधारित जलापूर्ति प्रभावित होने से लोगों को हैंडपंप और कुओं के सहारे पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। लगातार बिजली न मिलने से घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं।
विद्युत निगम की टीम पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत शुरू कर दी। कर्मचारियों ने टूटे तार हटाकर नई लाइन जोड़ने का काम तेज कर दिया है, ताकि जल्द आपूर्ति बहाल की जा सके। अवर अभियंता कमल किशोर ने बताया कि वन विभाग की टीम पेड़ों की कटान कर रही थी। तभी एक पेड़ एचटी लाइन पर गिर गया। लाइन का परीक्षण करने के बाद गाजीपुर व असोथर उपकेंद्रों से आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें