फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आसपास के लिए)) बारिश में धंसा 2.39 करोड़ के पुल का अप्रोच मार्ग

विज्ञापन
फोटो-37-धंसा पुल का अप्रोच मार्ग। संवाद
विज्ञापन
खखरेरू (फतेहपुर)। विजयीपुर ब्लॉक के बदनमऊ गांव के पास ससुर खदेरी नदी-2 पर 2.39 करोड़ से बने पुल का अप्रोच मार्ग बारिश में धंस गया। निर्माण पूरा होने के करीब 15 दिन बाद ही सड़क क्षतिग्रस्त होने से कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। अप्रोच मार्ग धंसने से सड़क पर करीब एक फीट गहरा गड्ढा हो गया है। इससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन

यह पुल मुजफ्फरपुर, कछरा, मलूकबारी, खेरवा, बरहा, चंदापुर, गढ़ों और नरौली समेत आसपास के कई गांवों को जोड़ता है। इस मार्ग से करीब 40 हजार की आबादी का आवागमन होता है। अप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई। इसके कारण करोड़ों रुपये से बना पुल पहली बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने पूरे निर्माण की जांच कराकर लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ध्रुव तिवारी ने बताया कि अप्रोच मार्ग पर नई मिट्टी डाली गई थी। लगातार बारिश के कारण मिट्टी धंस गई है। क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द मरम्मत कराकर आवागमन सामान्य कराया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी न हो।

फोटो-37-धंसा पुल का अप्रोच मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें