फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे एचटी लाइन से किसान की मौत

Sun, 03 May 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर थाना क्षेत्र के बरैची गांव में हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में किसान की मौत हो गई। हादसे से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि तार टूटे होने की सूचना विभाग को दी गई थी, इसके बाद भी आपूर्ति बंद नहीं की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बरैची गांव निवासी मोहम्मद अजीमुद्दीन (65) शनिवार की सुबह मवेशी चराने गया। गांव के बाहर खेत पर हाईटेंशन लाइन का तार तार टूटा पड़ा था। भैंस करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने के चक्कर में वृद्ध भी करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीण हादसा देखकर मौके पर पहुंचे। किसान की झुलस कर मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी रही है। ग्रामीणों ने बताया रात को ही तार टूटकर गिर गया था। इसकी खबर भी उपकें द्र को दी गई थी, लेकिन बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई। जिसके कारण ही हादसा हुआ है। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शंात किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें