फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आग से जला घर, राहत के नाम पर लेखपाल पर वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा तहसील के बसवा गांव में आग की घटना ने एक गरीब परिवार का आशियाना छीन लिया और व्यवस्था की संवेदनहीनता उजागर कर दी। घर, सामान और वर्षों की जमा पूंजी जलकर राख हो गई। ऐसे में राहत के नाम पर लेखपाल पर वसूली का आरोप लगा है। शिकायत पर ब्लॉक प्रमुख ने एडीएम को प्रकरण से अवगत कराया।
विज्ञापन

22 अप्रैल को चिंगारी से शितलू पुत्र प्यारेलाल के घर में आग लग गई थी। लेखपाल जांच के लिए पहुंचे। आरोप है कि रिपोर्ट लगाने के नाम पर लेखपाल ने पीड़ित से 500 रुपये की मांग की। इस पर किसी तरह पैसे जुटाकर पीड़ित ने रकम दे दी।
जानकारी पर हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने लेखपाल से फोन पर जानकारी ली और एसडीएम खागा को अवगत कराया। एसडीएम खागा अभिनीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें