फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हाईवे के थानों में एक करोड़ 80 लाख से बने अस्पताल बेमकसद

विज्ञापन
खागा के नवनिर्मित अस्पताल भवन में बंद ताला। - फोटो : खागा के नवनिर्मित अस्पताल भवन में बंद ताला।
विज्ञापन
फतेहपुर/खागा। महाकुंभ आने-जाने वाले यात्रियों की चिकित्सीय सुविधा के लिए नेशनल हाईवे किनारे सभी छह थानों में एक करोड़ 80 लाख से बनाए गए अस्पताल अभी तक चालू नहीं हो सके हैं। जबकि कुंभ का पहला स्नान हो चुका है।
विज्ञापन

कुंभ यात्रियों के बीमार या किसी दुर्घटना में घायल होने पर त्वरित चिकित्सीय सुविधा के लिए हाईवे के थाना औंग, कल्यानपुर, मलवां, सदर कोतवाली, थरियांव और कोतवाली खागा में अस्पताल भवनों का निर्माण हुआ। प्रत्येक भवन को बनाने में 30 लाख रुपये खर्च किए गए। इन सभी को महाकुंभ की शुरुआत से पहले चालू होना था। कुंभ की 13 जनवरी से शुरुआत हो चुकी है और अस्पताल के भवन भी तैयार हैं, लेकिन इन अस्पतालों में मेडिकल संबंधी सामग्री बेड, दवाएं, उपकरण की व्यवस्था के पहले मेडिकल स्टाफ की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे नवनिर्मित भवनों में ताले बंद हैं। इंस्पेक्टर खागा हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि अस्पताल भवन अभी बनकर तैयार हुआ है और स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ है। हैंडओवर होने के बाद ही सुविधाएं मिलनी शुरू होंगी।

थानों के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शासन से उन्हें किसी तरह का आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने पर संसाधन और सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। -डॉ. राजीव नयन गिरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

..... ............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें