फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन करोड़ से बना बहुआ-गाजीपुर मार्ग, 13 दिन में दरकना शुरू

विज्ञापन
कुछ दिन पहले बनी बहुआ-गाजीपुर सड़क धंसी। - फोटो : कुछ दिन पहले बनी बहुआ-गाजीपुर सड़क धंसी।
विज्ञापन
बहुआ। गाजीपुर-बहुआ मार्ग की मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ये सड़क महज निर्माण के 13 दिन बाद ही दरकना शुरू हो गई।
विज्ञापन

बहुआ-गाजीपुर 13 किमी. जर्जर मार्ग के निर्माण के लिए तीन करोड़ की धनराशि शासन से स्वीकृत हुई थी। इसके बाद दिसंबर माह में राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन फर्म में सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया था। सड़क निर्माण के उपयोग में खराब सामग्री प्रयोग करने पर चार जनवरी को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की महिलाओं ने मौके पर प्रदर्शन किया था। इसकी शिकायत एक्सईएन से की थी।
इसके बाद भी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मनमानी की। इसका नतीजा यह हुआ कि नई सड़क कई जगह से दरकने लगी है। ग्रामीण राजकमल, रामकिशोर, संतोष कुमार, विमल कुशवाहा, रमन, राजेश कुमार, रमेश पाल, नरेश कुमार, सुरेंद्र यादव, मो. आरिफ, राजू, अशोक समेत अन्य ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कहा कि कई सालों बाद जर्जर सड़क से निजात मिलने की आस जगी थी। वह भी ठेकेदार की लापरवाही की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बहुआ गाजीपुर मार्ग की मरम्मत के बाद कई जगह फटने (स्लीपिंग) की जानकारी हुई है। दोबारा मरम्मत करने के लिए पत्राचार किया गया है। हालांकि, सड़क फटने का दूसरा कारण इस मार्ग पर मौरंग, गिट्टी लदे ओवरलोड वाहनों का आवागमन भी है। -शिवकरन, जेई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें