खागा। जीटी रोड पर चल रहे गैर पंजीकृत संदीप अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। वहीं अस्पताल संचालक अभी फरार है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव की रहने वाली संगीता देवी की बुधवार की सुबह प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई थी। वे जीटी रोड स्थित संदीप अस्पताल में प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती हुई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था।
तहरीर देकर अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग से नोडल अधिकारी एसीएमओ डाॅ. इश्तियाक अहमद, सीएचसी हरदो अधीक्षक डाॅ. सरल सोनी, लिपिक अनुराग वाजपेयी, स्वास्थ्य अधिकारी अमित मिश्रा संदीप अस्पताल पहुंचे। जांच के दौरान गैर पंजीकृत को सील कर दिया।