फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्घ की गला रेतकर जान लेने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर जा रहे वृद्ध पर मंगलवार रात नकाबपोशों ने हमला कर दिया। गला रेतने के बाद हमलावर उसे मरा समझकर भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॅक्टर ने हालत नाजुक देखकर कानपुर हैलट रेफर किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव पिलखिनी निवासी रामआसरे साहू (60) रात करीब 11 बजे गांव के बाहर तालाब के पास नित्यक्रिया को गए थे। भाई किशनलाल ने बताया कि वहीं दो बदमाशों ने रामआसरे को पकड़ लिया। हाथ मुंह दबाकर धारदार हथियार से गला रेत दिया।
हमलावर मृत समझकर मौके से भाग निकले। काफी देर तक वृद्घ घर नहीं पहुंचा। तभी परिजन खोजबीन करते खेत के पास पहुंचे। जहां लहूलुहान हालत में वृद्घ को पाया। घटना की 112 नंबर में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में पहुंचाया। हालत नाजुक देखकर वृद्ध को कानपुर रेफर किया। वृद्ध की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि किशनलाल की तहरीर पर हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। हमले की वजह सामने नहीं आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
- गाजीपुर और हुसैनगंज थाना क्षेत्र में हुए हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
थरियांव थाना क्षेत्र हासिमपुर भेदपुर गांव निवासी स्व. राधेलक्ष्मण की पत्नी राधा (55) मायके हुसैनगंज थाने के धर्मराजपुर गांव गई थी। वह बुधवार दोपहर को पुत्र रामदयाल और गांव शेरू के साथ बाइक से घर लौट रही थी। हुसैनगंज के महोई गांव के पास बाइक लहराने से राधा अनियंत्रित होकर रोड पर गिरकर घायल हो गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी गांव निवासी प्यारेलाल (55) मंगलवार की शाम टेंपो में बैठकर शहर से घर जा रहे थे। गाजीपुर रोड पर बाईपास के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो के नीचे दबने से प्यारेलाल की मौत हो गई। टेंपो सवार पांच लोग मामूली रूप से जख्मी हुए। वह मौके से ही घर चले गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें