फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया की गैंगस्टर में संपत्ति कुर्क की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भूमाफिया की गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त करने की पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरू की है। माफिया के नाम करीब 30 करोड़ की संपत्ति चिन्हित की है। उसकी और भी बेनामी संपत्तियों की जांच चल रही है। कार्रवाई की फाइल डीएम कार्यालय पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ले के रहने वाले एजाज बॉक्सर के खिलाफ कोतवाली में 16 मुकदमे दर्ज हैं। बॉक्सर कांग्रेस पार्टी से भी जुड़ा है। साल 2020 में गैंगस्टर के दर्ज मामले में संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है। इस मुकदमें में एजाज, अफाक उर्फ हसनैन, अफाक पर गैंगस्टर लगा था। पुलिस ने गैंगस्टर की संपत्तियों का ब्यौरा खंगाला है। करीब 31 जमीन एजाज के नाम होना सामने आया है।
उसके दो आलीशान मकान और एक व्यवसायिक कांप्लेक्स भी है। जमीन अधिकांश लखनऊ बाईपास के आसपास हैं। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि फाइल डीएम कार्यालय संतुति को गई है। अधिकारियों के आदेश पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एजाज बॉक्सर के पास हेराफेरी और दबंगई से हासिल की गई तमाम संपत्तियां हैं। इनमें कुछ ही संपत्तियां रिकार्ड में उसके नाम हैं। संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई काफी दिनों पहले शुरू हुई थी। इसकी भनक एजाज को पहले ही लगी थी।
उसने कोतवाली में तैनात एक सिपाही की मदद से केवल एक प्लाट ही उसके नाम होना दिखाया। वह प्लाट भी बिक चुका है। उस प्लाट में भी फर्जीवाड़ा किया गया। जिसका मुकदमा एक हफ्ते पहले कोतवाली में दर्ज हुुआ है। उसी प्लाट को कुर्क करने के लिए पूर्व कोतवाल की ओर से रिपोर्ट भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें