फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 10 शातिरों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लूट, डकैती, गोकशी व शराब तस्करी से संबंधित अपराधियों की निगरानी के लिए 10 शातिरों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। शातिरों की निगरानी को पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल के निर्देश पर जहानाबाद पुलिस ने काजीटोला मोहल्ले के अतीक उर्फ बतिया और कंजरनडेरा निवासी धर्मेंद्र की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। अतीक के खिलाफ सात मामले गोकशी व धर्मेंद्र के खिलाफ नौ मामले दर्ज हैं। इधर, सदर कोतवाली पुलिस ने जैदून मोहल्ले के मुनव्वर, कृष्ण बिहारी नगर के राकेश कुमार और शेर मोहम्मद की हिस्ट्रीशीट खोली है।
इनमें मुनव्वर के खिलाफ तीन, राकेश के खिलाफ नौ और शेर मोहम्मद के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। गाजीपुर पुलिस ने चार मामलों के आरोपी सेवरामऊ गांव के गजानन मिश्र, राधानगर पुलिस ने सात मामलों में आरोपी लक्ष्मणपुर गांव के असलम उर्फ गुलाब के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोली है। ललौली पुलिस ने छह मामलों में आरोपी कीर्तिखेड़ा के ओमकार सोनकर, दतौली गांव के 17 मामलों में आरोपी राजेंद्र उर्फ छोटू व जजरहा गांव के आठ मामलों में आरोपी सत्यवान नट की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें