फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लाइसेंसी दोनाली संग हिस्ट्रीशीटर का बेटा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थाने की पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के पुत्र को लाइसेंसी दोनाली बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल यह पता नहीं लगा सकी है कि बंदूक आरोपी को कहां से और कैसे मिली।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि हरिजनपुर गांव निवासी अंकुर उर्फ छोटू के पास लाइसेंसी असलहा है। इस पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसके घर छापा मारा। यहां भूसे के ढेर से दोनाली बंदूक बरामद हुई। बंदूक की बॉडी पर तुस्कर फ्राइंड कंपनी 29702-10 लिखा है।
जांच में सामने आया कि बरामद बंदूक फैक्टरी मेड और लाइसेंसी है। पूछताछ के दौरान अंकुर बंदूक के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी। पुलिस के अनुसार अंकुर का पिता सुरेंद्र सिंह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके ताऊ की मौत पुलिस मुठभेड़ में हो चुकी है। अंकुर पहले भी आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि दोनाली बंदूक किसी अन्य जिले से चोरी कर लाई गई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बंदूक का विवरण आयुध विभाग को भेजा गया है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि शस्त्र किसके नाम पर लाइसेंस है और मामले की पूरी जानकारी सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें