फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम को लड़ाकर हथियाई सत्ता

Thu, 31 Dec 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने बुधवार को सद्भावना यात्रा निकाल कर भाजपा पर निशाना साधा। सांप्रदायिक शक्तियों पर हिंदू और मुस्लिम समाज को आपस में भिड़ाकर सत्ता हासिल करने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा की खातिर बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने का एलान भी किया।
विज्ञापन



 
कांग्रेसियों की सद्भावना संदेश यात्रा का आगाज ज्वालागंज स्थित रामलीला मैदान से हुआ। बाकरगंज, पीलू तिराहा, चौक, वर्मा चौराहा होते हुए ज्वालागंज पहुंची। यात्रा में कांग्रेसियों का जोश देखते बनता था।



इस मौके पर पार्टी के  प्रदेश सचिव शमीम अहमद व शिव कुमार पांडेय ने कांग्रेस को एकता, अखंडता और सद्भाव बरकरार रखने वाली पार्टी करार दिया, जबकि भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी बताया।
विज्ञापन



 
प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष बाबा तिवारी ने कहा कि केेंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का नौजवान, किसान, मजदूर तबका हलाकान हैं। यह तबका एकजुट हो रहा है और आने वाले समय में इस एकजुटता से भाजपा को सबक सिखाया जाएगा।


 
जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल ने किसान को अन्नदाता से नवाजते हुए उनकी समस्याओं के प्रति दोनों सरकारों के उदासीन दृष्टिकोण पर चिंता जताई।



शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों से देश का माहौल खराब हो रहा है। कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों ने हिंदू-मुस्लिम को आपस में लड़ाकर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस ऐसी सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ लड़ रही है।


 
यात्रा में महेश द्विवेदी, प्रिंस रियासत अली, पवन सविता, पियूष दीक्षित, मनोज घायल, स्वरूपराज सिंह जूली, श्रवण गौड़, चौधरी अमजद, राज कुमार मौर्या, सुमन अंबेडकर, औसाफ अहमद, चौधरी मोइन राइन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

............................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें