फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे जाम रहा हाईवे, सवारी वाहन भी फंसे

विज्ञापन
आंबापुर के पास हाइवे में लगा जाम - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर में आंबापुर निर्माणाधीन अंडरपास के पास मंगलवार को डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। 15 किलोमीटर दूर तक लगे जाम में रोडवेज बसों के अलावा अन्य सवारी वाहन फंसे रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

प्रयागराज-कानपुर हाईवे चौड़ीकरण के दौरान बनाए जा रहे अंडरपास बन रहे हैं। आंबापुर के पास हाईवे की एक लेन को बंद कर दिया गया है। एक लेन से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है।
मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे दोनों ओर से ट्रक आमने-सामने आ गए। इससे जाम लग गया। देखते ही देखते ट्रकों की लाइन लग गईं। एक ओर आंबापुर से थरियांव तक और दूसरी ओर बड़े पुल तक हाईवे में वाहन खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें