फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नवरात्र से पहले वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में भारी वेटिंग

विज्ञापन
फोटो-19-टिकट काउंटर में यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। इसके कारण फतेहपुर से जम्मू जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनें जम्मू तवी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस पूरी तरह से फुल हैं। इन ट्रेनों में पूरे सितंबर माह में 50 से अधिक वेटिंग लिस्ट हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटरों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं। अधिकांश ट्रेनें भरी हुई हैं और यात्रियों को तत्काल व सामान्य दोनों कोटों में टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है।

वापसी की ट्रेनों में भी यही स्थिति बनी हुई है। जम्मू से लौटने वाले यात्रियों को भी वेटिंग लिस्ट पर निर्भर रहना पड़ रहा है। शहर के श्रद्धालु मोहित सिंह, राघन दिक्षित और रामखेलावन ने बताया कि वे तत्काल कोटे में टिकट की उपलब्धता पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


प्रयागराज-दिल्ली त्योहार स्पेशल ट्रेन को मिला स्टापेज

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज-दिल्ली सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। इस ट्रेन को फतेहपुर स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र गुप्ता ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर यह स्पेशल ट्रेन 21 सितंबर से 29 नवंबर तक हर शुक्रवार और शनिवार चलेगी। यह ट्रेन कुल 21 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन अप लाइन में रात 10:45 बजे फतेहपुर स्टेशन पहुंचेगी। डाउन में ट्रेन शाम 5:18 बजे फतेहपुर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें