फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: झमाझम बारिश, सुहाने मौसम में खिल उठे चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जनपद में लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। इस दौरान मौसम सुहाना हो गया और लोगों के चेहरे खिल उठे। बुधवार को भी बारिश की संभावना देखते हुए बीएसए ने कक्षा एक से 8 तक सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर समेत पूरे जिले में बारिश का दौर देखने को मिला। सुबह नौ बजे से रिमझिम बारिश और बूंदाबांदी की शुरुआत हुई। दोपहर बाद तेज बारिश से सूखी धरती की प्यास बुझ गई। यह बारिश दोपहर से लेकर देर रात तक जारी रही। आठ से 10 घंटे लगातार बारिश से मौसम ठंडा हो गया। लंबे समय बाद बारिश देखकर जनपदवासियों के चेहरे भी खिल उठे। आईटीआई रोड पर कई युवा बारिश का मजा लेते हुए सड़कों पर भीगते नजर आए। जनपद में करीब 15 दिनों बाद तेज बारिश देखने को मिली है। इससे पहले चार सितंबर को तेज बारिश हुई थी। बीच में एक दो दिन सिर्फ बूंदाबांदी देखने को मिली थी। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तक जनपद में औसत से सिर्फ 50 फीसदी यानी आधी बारिश हुई है। आधे सितंबर तक लगभग 650 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए, लेकिन सिर्फ 300 मिलीमीटर बारिश हुई है। हालांकि मंगलवार को हुई बारिश इस अनुपात को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें