फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में बनेगा 20 बेड का नया वार्ड

विज्ञापन
सीएचसी में ईसीजी की जांच करते डॉक्टर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। सीएचसी में 20 बेड का नया वार्ड बनेगा। शासन से मंजूरी मिलने पर निर्माण कार्य के लिए सीएचसी परिसर में जगह भी चिह्नित कर ली गई है। अगले सप्ताह इंजीनियर इसका सर्वे करने आ रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान समय में सीएचसी में 50 मरीज भर्ती करने की सुविधा है। अब इसे बढ़ाकर 70 बेड करने की योजना है। 20 बेड का एक नया वार्ड सीएचसी परिसर में बनेगा। नए वार्ड के निर्माण का जिम्मा जल निगम को सौंपा गया है। अगले सप्ताह कार्यदाई संस्था के इंजीनियर सीएचसी में चिह्नित जमीन का सर्वे करेंगेे। मानक के अनुरूप जगह होने पर जल्द निर्माण शुरू होगा। वार्ड भवन निर्माण पूरा होने के बाद आवश्यकता के अनुरूप सीएचसी में स्टाफ की भी बढ़ोतरी की जाएगी।
सीएचसी में शुक्रवार से मुफ्त ईसीजी की सुविधा शुरू हो गई। अभी तक मरीजों को प्राइवेट संस्थानों में 350 से लेकर 400 रुपये खर्च कर ईसीजी कराना पड़ता था। अब सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में यह जांच 24 घंटे मुफ्त मरीजों को मुहैया होगी। सीएचसी में आने वाले मरीजों की जरूरत के हिसाब से ईसीजी होगी। बिजली के अलावा चार्जिंग से चलने वाली ईसीजी मशीन एक बार चार्ज करने पर छह घंटे तक बिना बिजली के काम करेगी।
विज्ञापन

सीएचसी में अभी तक केवल ओपीडी के दौरान ही मरीजों को एक्सरे की सुविधा मिलती है। ओपीडी बंद होने के बाद मरीजों को निजी एक्सरे सेंटर की शरण लेनी पड़ रही थी। अब सीएचसी में ही 24 घंटे एक्सरे की सुविधा शुरू कर दी गई। इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों को तत्काल डिजिटल एक्स-रे मशीन से जांच की सुविधा उपलब्ध मिलेगी।
शासन से 20 बेड का अतिरिक्त वार्ड बनाने की मंजूरी मिली है। कार्यदाई संस्था के सर्वे के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। अब सीएचसी में मरीजों को 24 घंटे ईसीजी और डिजिटल एक्सरे की सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

- डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रभारी सीएचसी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें