बहुआ। ललौली थाने के मंदिर में पुलिस ने प्रेमी की शादी कराई।
कानपुर के बर्रा आठ निवासी आशीष सिंह परमार (22) चकपैगबंरपुर गांव ने अपने मामा जयनारायण के घर आता-जाता था। पांच माह पहले स्वाती सिंह (19) से मुलाकात हुई। बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली स्वाती छह मई को शाम आशीष सिंह परमार के पास पहुंच गई। आशीष इन दिनों झांसी में आईटीआई रेलवे अप्रेंटिस कर रहा है। दो दिन रुकने के बाद आशीष अपने घर स्वाती को लेकर पहुंचा। पुलिस दोनों को कानपुर से थाने ले आई। स्वाती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए। उसने आशीष के साथ रहने की बात कही। दोनो पक्ष के लोग शादी को राजी हो गए। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में सात फेरे लिए। परिजनों ने बेटी को थाने से ही उसकी ससुराल विदा कर दिया।