फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के दीर्घायु होने की कामना

Sat, 20 Jun 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 45 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कांग्रेस कमेटी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राहुल के दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद रमजान के पवित्र माह में बिजली, पानी की समस्या पर विशेष चर्चा की गई।
विज्ञापन

आवास विकास में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं के प्रेरणा श्रोत हैं। किसान, मजदूर और गरीबों की आवाज हैं। देशहित के लिए हम सभी को कंधा से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। शहर कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव ने रमजान के पवित्र माह में शहर की बिजली और पानी की आपूर्ति में सुधार करने की प्रशासन से मांग की है, जिससे रोजादारों को इस भीषण गर्मी में परेशानी न उठानी पड़े। इस मौके पर अरुण जायसवाल, आनंद सिंह, बृजेश मिश्रा, नसीम सिद्दीकी, मोईन चौधरी, औसफ अहमद, शदाब अली, रामनरेश महराज, डा. अमित मिश्रा उर्फ नीटू, अजय कुमार, मोतीलाल, राजेश शर्मा, सुयेब खान आदि रहे। उधर, खजुहा के ग्राम खुरमाबाद में कांग्रेस सेवा दल के तत्वावधान में राहुल का जन्मदिन नेपाल की त्रासदी को देखते हुए केक काटकर सादगी के साथ मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिनेश शुक्ला के आवास पर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर मोहम्मद माजिद, संजय सचान, प्रेमबहादुर, सुरेन्द्र सिंह, इरशाद राईन, हरिशंकर श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा, सुधीर शुक्ला, मनीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें