फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रतीति नहीं, वह भक्ति के तत्व को जानेगा क्या...

विज्ञापन
फोटो-17-मुराइनटोला हनुमान मंदिर में कविता पाठ करते कवि। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। शैलेंद्र साहित्य सरोवर की शहर के मुराइनटोला हनुमान मंदिर में काव्य गोष्ठी हुई। रविवार को हुई गोष्ठी में कवि शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने पढ़ा कि प्रतीति नहीं, वह भक्ति के तत्व को जानेगा क्या, जिसका हिय गोकुल हो न सका, वह कान्ह, तुझे पहचानेगा क्या।
विज्ञापन

शुभारंभ कवि केपी सिंह कछवाह ने किया। डा. सत्य नारायण मिश्र ने पढ़ा कि प्रेम जगत का सार है, मिलिए सबसे धाय। काहू से मत बैर कर, मन में मैल न लाय।
गोष्ठी में प्रदीप कुमार गौड़ ने पढ़ा कि बंदनवार बंधी द्वारे पर, आंगन ढोलक शहनाई। जसुमति के घर कान्हा जन्मे, मंगलमयी घड़ी आई। डॉ. शिव सागर साहू ने पढ़ा कि आओ सब मिल अनुकरण करें, आदर्श कृष्ण ने जो दीन्हा। विकसित भारत हित काम करें, जो पीएम ने है प्रण कीन्हा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें