फतेहपुर। कार की स्टेयरिंग पर हाथ की जगह पैर और रूप टाप से बाहर निकलकर हवाओं से मजा लेते हुए एक युवक का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। युवक शहर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
वीडियो में शहर हाईवे पर लग्जरी कार दौड़ती नजर आ रही है। अपनी जान और दूसरों की जान से युवक खिलवाड़ करता दिख रहा है। वायरल वीडियो शहर कोतवाली के बिंदकी बसअड्डे के रहने वाले एक युवक बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में पहले युवक ने कार की स्टेयरिंग पर पैर रखा, इसके बाद दूसरे पैर के सहारे से सनरूफ से बाहर निकलते हुए दिखा है। पहले भी हाईवे पर डिवाइडर में कार चढ़ाने, हाईवे पर डांस, हाईवे पर बर्थडे मनाने और नया साल मनाने के वीडियो वायरल हो चुके हैं। यातायात प्रभारी लालजी सविता ने बताया कि युवक की पहचान की जा रही है।