फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शादी का झांसा देकर महिला को साथ रखा, फिर दूसरी लड़की संग भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पति की मौत के बाद देवर पर शादी का झांसा देकर महिला को साथ रखने और बाद में दूसरी लड़की के साथ भागने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। शादी के तीन माह बाद बीमारी के चलते पति की मौत हो गई थी। इसके बाद गांव के रिश्तेदारों और सास-ससुर ने उसे देवर से शादी कर घर में रखने की बात कही। इस पर वह राजी हो गई।

आरोप है कि देवर उसे गाजियाबाद ले गया और काफी समय तक पत्नी की तरह साथ रखा। जब महिला ने शादी करने की बात कही तो देवर दूसरी लड़की को लेकर भाग गया।

महिला का कहना है कि जब उसने सास-ससुर से शादी कराने की बात कही तो उन्होंने मना कर दिया और उसे घर से भगा दिया। पीड़िता ने गाजीपुर थाने में शिकायत की है। थाना अध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें