फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अयोध्या मंदिर के तर्ज पर सजेगा हनुमान मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। रामलीला कमेटी बिंदकी की बैठक में सर्वसम्मत से तय किया गया कि इस बार दशहरा महोत्सव में रामलीला मैदान के हनुमान मंदिर में बनने वाला भव्य मठ अयोध्या के मंदिर के आकार का होगा। बैठक के दौरान मौजूद लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
विज्ञापन

शनिवार को मलवां ब्लॉक क्षेत्र के भाऊपुर गांव स्थित कुटी परिसर में दशहरा मेला कमेटी की बैठक हुई। 12 अक्टूबर को कस्बे के रामलीला मैदान में होने वाले पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव में हनुमान मंदिर को अयोध्या मंदिर के आकार का बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बिजली की सजावट व गेट का निर्माण कैलाश शिव मंदिर तक करने व मेला मैदान के सभी गेटों को भव्यता से सजाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मौजूद सदस्यों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह परिहार, संरक्षक मंडल के रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, राम कुमार साहू, अनिल गुप्ता चार्ली, गोपाल जी गुप्ता, सुनील गुप्ता बाबा, अशोक गुप्ता, शुभम सिंह परिहार, लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर, डॉ पंकज अवस्थी, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें