फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी रजा समेत 60 पर सेवन सीएलए और बलवे का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हाजी रजा की तलाश में उसके घर पहुंची पुलिस की गाड़ी को रोकने और हंगामा करने पर 60 लोगों के खिलाफ सेवल सीएलए व बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। लापरवाही बरतने पर एसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

पनी मोहल्ले में कोतवाल अनूप सिंह फोर्स के साथ सोमवार रात हाजी रजा की तलाश में पहुंचे थे। हाजी रजा के न मिलने पर उसका कामकाज देखने वाले आकिब से पूछताछ को पहुंची। तभी सिविल लाइन सभासद विनय तिवारी, आकिब का भाई सोनी, शोएब चिकना समेत 50-60 अज्ञात लोगों ने टीम को घेर लिया।
पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की और गाली-गलौज की। आकिब से पूछताछ नहीं करने दी। आरोपी आकिब को लेकर चले गए। मामले में पुलिस ने सेवन सीएलए, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज, धमकी की धाराओं 143, 147, 332, 353, 120 बी, 504, 506 में रिपोर्ट दर्ज की है। मुकदमा कोतवाल अनूप सिंह की ओर से दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल तिराहे पर भाजपा नेता से मारपीट के मामले में एसपी राजेश कुमार सिंह ने सदर अस्पताल चौकी के इंचार्ज प्रेम नारायण सिंह को लाइन हाजिर किया है। चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण सिंह मारपीट के दौरान मौके पर नहीं पहुंचे। घटना के बाद हाजी रजा के पक्ष के लोग आसपास ही घूमते रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
फतेहपुर। भाजपा नेता के साथ मारपीट के मामले में डीएम-एसपी की ओर से कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर सदर विधायक विक्रम सिंह ने रात करीब डेढ़ बजे धरना खत्म किया। कार्रवाई के लिए विधायक ने पांच दिन का समय दिया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से सख्ती से बात की।
भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नेता फैजान रिजवी के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि और सभासद हाजी रजा ने समर्थकों संग मारपीट की थी। मामले में फैजान की तहरीर पर हाजी रजा समेत 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। डीएम अपूर्वा दुबे और एसपी राजेश कुमार सिंह रात एक बजे कोतवाली पहुंचे।
डीएम-एसपी से विधायक ने लंबी वार्ता की। विधायक ने सगुन मैरिज हाल सीज करने, गैंगस्टर की कार्रवाई, अपराध से कमाई संपत्ति कुर्क करने और हाजी रजा समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने राजी रजा के पुराने मामलों पर कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगा एसपी को खरी खटी सुनाई। डीएम-एसपी ने पांच दिन के अंदर सारी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें