फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी पर भारी पड़ी ठंड, मासमू समेत तीन लोगों की जान गई

Mon, 22 Dec 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लुढ़कता ग्राफ व सर्दीली हवाएं अब जिंदगी पर भारी पड़ रही हैं। सबसे ज्यादा मार बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रही है। रविवार को जिले के अलग-अलग स्थानों में ठंड लगने से तीन माह की बच्ची व दस साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। उधर, ठंड का हाल यह है कि दिन ढलते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के केशवपुर ऊर्फ जयचंद्रपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र की 10 साल की पुत्री पूजा देवी बिलंदा स्थित पब्लिक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा था।

वह शनिवार को स्कूल से परीक्षा देकर घर पहुंची थी। उसके  बाद से ही उसकी हालत कुछ बिगड़ी थी। परिजनों ने रात को उसे सुला दिया था। परिजनों ने रविवार सुबह उसे बिस्तर पर ही मृत पाया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उसकी ठंड लगने के कारण मौत हो गई है। उधर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के औढ़ेरवा गांव निवासी 55 वर्षीय मुन्ना शर्मा रविवार सुबह जंगल शौचक्रिया के लिये गया था।

घर लौटने के बाद बाहर ही अलाव तापने के लिए बैठ गया था। अलाव के पास ही कुछ पलों में गिर पड़ा। परिजनों ने उसे होश में लाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

कोतवाली क्षेत्र के चूरामन खेड़ा गांव निवासी मुलायम सिंह यादव की 3 माह की पुत्री की ठंड लगने से हालत गंभीर हो गई। परिजन जब सीएचसी बिंदकी लाये तो यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मुलायम सिंह ने कहा कि उसकी बच्ची की मौत ठंड लगने से हुई है। उधर सीएचसी के डाक्टर नीरज ने बताया कि बच्ची को परिजन मृत हालत में लाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें