फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फटने से मां-बेटी झुलसी

विज्ञापन
गोकुलपुर में फटा ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जहानाबाद। ट्रांसफार्मर फटने से उसकी चपेट में आने से मां-बेटी झुलस गई। उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहना है कि ट्रांसफार्मर से लगातार धुआं निकल रहा था, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी आशीष कुशवाहा की पत्नी विमला (27) बेटी बेबी (7) को लेकर सुबह करीब दस बजे गांव किनारे ट्रैक्टर ट्राली में गोबर की खाद भर रही थी। कुछ दूरी पर 10 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है।
ट्रांसफार्मर अचाकन धमाके के साथ फट गया। ट्रांसफार्मर के खौलते तेल से विमला और उसकी पुत्री झुलस गई। दोनों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर कई दिनों से सुलग रहा था। ट्रांसफार्मर से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग ध्यान नहीं देने की वजह से हादसा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें