फतेहपुर में कच्ची दीवार ढहने से मृतक वृद्ध के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए गुलाबी गैंग की महिलाएं आगे आई हैं। पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने की बात कही।
गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने बताया कि असोथर ब्लाक के कोर्रा कनक ग्राम पंचायत के मजरा बगेरन डेरा में मंगलवार की रात को कच्ची दीवार ढहने से वृद्ध मेवालाल निषाद की दब कर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया, लेकिन प्रशासन की लापरवाही साफ दिखाई दी है।
मेवालाल का प्रधानमंत्री आवास की पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद भी लाभ नहीं मिल सका। वह अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहता था। हल्की बारिश में उसके मकान की दीवार ढह गई और मौत हो गई। अब मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाया जाए। इस मौके पर प्रीती, राजरानी, विमला, आशा, रिंकी, साधना, सुमन, पुष्पा, रामश्री मौजूद रहीं।