फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड में गिट्टी डालकर पाटा गया गड्ढ़ा

विज्ञापन
बिलंदा में जीटी रोड में बने गड्ढे में डाली गई गिट्टी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हसवा। जीटी रोड बिलंदा में सालों से तालाब नुमा गड्ढा आखिर लोक निर्माण विभाग ने गिट्टी डालकर पाट दिया। गड्ढा पाटने से आने जाने वालों को कीचड़युक्त जलभराव से मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने जीटी रोड बिलंदा में एक साल से अधिक समय से ग्रामीण बैंक के सामने दस फीट लंबे गड्ढे में जलभराव की खबर प्रमुखता से छापी थी।
इससे आस पास के दुकानदार इस गड्ढे की वजह से प्रभावित थे। कीचड़ होने से ग्राहक इन दुकानों तक नहीं पहुंच पाते थे। 19 जनवरी को अमर उजाला ने सड़क बनी तालाब, जिम्मेदार बेखबर शीर्षक के साथ यहां की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इसके बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया। अवर अभियंता नंदलाल मौके पर पहुंचे और गिट्टी डलवाकर गड्ढा बंद कराया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि विभाग यदि गिट्टी के साथ बालू भी डाल देता तो कुछ दिन के लिए राहत मिल जाती। उधर, जेई नंदलाल ने बताया कि बजट के अभाव में अभी पैचिंग का काम नहीं हो पा रहा है। बजट आते ही निर्माण कार्य होगा।

19 जनवरी को अमर उजाला में प्रकाशित खबर की पीडीएफ- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें