फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पान मसाला लदी डीसीएम जीएसटी टीम ने रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कानपुर से बिहार जा रहे एक नामी कंपनी का पान मसाला लदे डीसीएम को असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी डॉ. श्रुति पांडेय की संयुक्त टीम ने नवीन मंडी के पास रोककर जांच की। जांच के दौरान मौके पर संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। टीम ने दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए तीन दिन का समय दिया है। पान मसाला करीब 50 लाख रुपये कीमत का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसीएम में पान मसाला लादकर कानपुर से बिहार ले जाया जा रहा था। नवीन मंडी के पास जीएसटी की टीम ने वाहन रोककर माल और उससे संबंधित कागजात की जांच की। आवश्यक दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जाने पर टीम ने वाहन को जांच के दायरे में लिया।
असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें