फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सात माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। सात माह से मानदेय न मिलने से ग्राम रोजगार सेवकों की दीपावली फीकी होती नजर आ रही है। असोथर विकासखंड के रोजगार सेवकों ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही जॉइंट बीडीओ कमलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि सात माह से उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला है, जिससे त्योहार मनाना मुश्किल हो गया है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष राजिश कुमार तिवारी ने बताया कि वे मनरेगा, क्रॉप सर्वे, फैमिली आईडी, बीएलओ, जीरो पावर्टी व आवास सर्वे जैसे कार्यों का निर्वहन लगातार कर रहे हैं, फिर भी मानदेय से वंचित हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दीपावली से पहले भुगतान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस पर जॉइंट बीडीओ कमलेश कुमार ने आश्वासन दिया कि त्योहार से पहले मानदेय दिलाने के निर्देश एनआरपी बाबू को दिए जाएंगे। इस मौके पर संतोष सिंह गौर, अचल सिंह, रामकिशोर, हरिशंकर, ज्ञानेंद्र, तेजबहादुर पाल, अविनाश अवस्थी, हेमराज पाल, वीरेंद्र सिंह, सचेद्र सिंह व राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें