फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुष्कर्म से युवती गर्भवती, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। शादी समारोह में शामिल होने आई युवती दुष्कर्म से छह माह की गर्भवती हो गई। जानकारी पर परिजनों ने युवक पक्ष से शिकायत की। आरोप है कि युवती पक्ष से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती 10 दिसंबर 2024 को जाफरगंज थाना क्षेत्र के गांव दलेलखेड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान रात करीब 10 बजे लघुशंका को गई थी। वहां घात लगाए दलेलखेड़ा निवासी गोलू उर्फ शाहिद रजा ने युवती से दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। युवती ने लोकलाज के डर से परिजनों को आपबीती नहीं बताई। इधर, युवती के गर्भवती होने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों की पूछताछ पर युवती ने आपबीती बताई। परिजन आरोपी के घर शिकायत लेकर गए। वहां गोलू उर्फ शाहिद रजा, रहीस, रुखसाना, हसन, माहिद ने उन्हें गाली गलौज कर धमकी देकर घर से भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें