फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में रही खूब भीड़

Sat, 25 Feb 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
तांबेश्वर मंदिर में पूजा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को शिवालयों में सुबह से भक्तों का तांता लग रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, चावल व दूध चढ़ाकर जलाभिषेक किया। बम भोले, हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय के जयकारों से आसपास का माहौल भक्तिमय रहा। मंदिर के अंदर, बाहर सुबह से ही पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन



शहर के तांबेश्वर मंदिर में सुबह तीन बजे से ही पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लाइन लग गई। भगवान शिव की पूजा के लिए दिन भर लोग लाइन में लगे रहे। लेट के परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु भी मंदिर की चौखट पर पहुंचे। ओम नम: शिवाय का जाप कर भक्तों ने मंदिर की परिक्रमा की। महिलाओं और बच्चों ने मेला में सामान खरीदे।

असोथर प्रतिनिधि के अनुसार, जागेश्वर धाम में सुबह से जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर के पास लंगर लगाकर प्रसाद भी बांटा गया। इसी प्रकार बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार, थवईश्वर धाम में बम भोले के जयकारों से आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, बेर, गेहूं की बालियां चढ़ाईं। हरिद्वार और अन्य गंगाघाट से जल लेकर भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें